देहरादून(आरएनएस)। आईओएल स्पोर्ट्स मीट–2025 के अंतर्गत क्रिकेट एवं हॉकी प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता 21 से 23 दिसंबर तक चली, जिसमें ऑर्डिनेंस लेदर फैक्ट्री (ओएलएफ), ऑर्डिनेंस फैक्ट्री देहरादून (ओएफडी), ऑर्डिनेंस केबल फैक्ट्री चंडीगढ़ और आईओएल मुख्यालय की टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 दिसंबर को आईओएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) तुषार त्रिपाठी द्वारा किया गया। क्रिकेट मुकाबले राउंड रॉबिन लीग के आधार पर खेले गए, जिसमें शीर्ष दो टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में ओएलएफ ने बेहद रोमांचक मुकाबले में ऑर्डिनेंस केबल फैक्ट्री चंडीगढ़ को चार विकेट से हराकर प्रथम अंतर निर्माणी आईओएल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री देहरादून और ओएलएफ के बीच खेला गया। इसमें भी ओएलएफ ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए ओएफडी को 3–1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
23 दिसंबर को दोनों प्रतियोगिताओं के फाइनल के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सीएमडी तुषार त्रिपाठी के करकमलों से विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पारितोषिक प्रदान किए गए। इस अवसर पर आईओएल की मानव संसाधन निदेशक शर्मिष्ठा कौल शर्मा, निदेशक (वित्त) विशाल गर्ग, ओएलएफ के मुख्य महाप्रबंधक हरीश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ओएफडी, ओएलएफ, केबल फैक्ट्री चंडीगढ़ व आईओएल मुख्यालय के खेल अधिकारी, आयुध निर्माणी देहरादून व ओएलएफ देहरादून की कार्य समिति के सदस्य, जेसीएम चतुर्थ, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। दर्शकों ने क्रिकेट के रोमांचक फाइनल मुकाबले का भरपूर आनंद लिया।
अपने संबोधन में सीएमडी तुषार त्रिपाठी ने कहा कि भविष्य में और अधिक भव्य स्तर पर खेल आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खेल मैदानों के कायाकल्प के साथ-साथ आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आईओएल रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से संस्थान नई ऊंचाइयों को छुएगा।
स्पोर्ट्स मीट के आगामी चरण में फुटबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
LIVE UPDATES
- जिलाबदर बदमाश समय से पहले देहरादून लौटा, चोरी की फिराक में था, विकासनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
- सितारगंज रिश्वत मामला: 20 घंटे बाद विजिलेंस ने हिरासत में लिए दोनों कर्मचारियों को किया रिहा, उठे कई सवाल
- बदरीनाथ धाम से भगवान का 5 लाख का मणि जड़ित स्वर्ण मुकुट चुराने वाला साधु गिरफ्तार, मुकुट बरामद
- कुमाऊं को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात! काठगोदाम-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत?
- उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत कई इलाकों में तेज वर्षा और भूस्खलन की चेतावनी
- उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में जल्द होगी 1586 बेसिक शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी
- प्लास्टिक के खिलाफ CM धामी का बड़ा अभियान, बोले— जनभागीदारी से बनेगा ‘प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड’
- सितारगंज तहसील में विजिलेंस का छापा, दो कर्मचारी गिरफ्तार
- कांवड़ यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी
- देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
Thursday, July 30




