उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 29 और 30 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बौछार की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने 29 और 30 जुलाई के लिए राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश…
Author: Public Voicetv24 News
देहरादून। उत्तराखंड में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 28 जुलाई 2026 की देर रात एसटीएफ/एएनटीएफ, औषधि निरीक्षक और थाना सहसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सहसपुर और विकासनगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान धर्मावाला चौक स्थित सांई मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल युक्त 112 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए, जिसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक जोनी सैनी (37 वर्ष), पुत्र शिवराम सैनी, निवासी धर्मावाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून…
नेतृत्व की पहचान भाषणों से नहीं, बल्कि संकट के समय लिए गए फैसलों से होती है। देहरादून के नंदा की चौकी में सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच नए पुल की एप्रोच रोड धंसने से जब हजारों लोगों की आवाजाही थम गई, तब लोगों को लगा कि परेशानी कई दिनों तक चलेगी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात की गंभीरता को देखते हुए इंतजार नहीं किया। अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा गया, मशीनें उतारी गईं और राहत कार्य युद्धस्तर पर शुरू हुआ। नतीजा यह रहा कि महज 12 घंटे के भीतर सड़क फिर से यातायात के लिए खोल…
CM के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा देहरादून को देश के अन्य प्रमुख शहरों से रेल सेवाओं के विस्तार तथा जनसुविधा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे अपने पत्र में अवगत कराया है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पूर्व…
देहरादून। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया है कि देहरादून के नंदा की चौकी स्थित नवनिर्मित पुल पूरी तरह सुरक्षित है। भारी बारिश के चलते पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसे युद्ध स्तर पर ठीक करने का कार्य जारी है। सचिव पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण पुल की एप्रोच रोड के नीचे से मलबा बह जाने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया। हालांकि, पुल की मुख्य संरचना पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार का संरचनात्मक नुकसान नहीं हुआ है।…
देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने के लिए देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आदतन नशा तस्कर के खिलाफ PIT NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे तीन माह के लिए जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया। पुलिस के अनुसार, ब्रह्मपुरी निवासी नितिन उर्फ नाटू (30 वर्ष) पुत्र लॉरेंस लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं…
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित: महाराज देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बने नए पुल के एप्रोच मार्ग (पहुंच मार्ग) के आंशिक रूप से धंसने का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को उसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बना पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह से सुरक्षित है। रिटर्न वाल…
कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 29 जुलाई की मध्यरात्रि से 12 अगस्त तक दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) और गंगनहर पटरी मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, 4 अगस्त की रात से एनएच-58 पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक बंद कर दी जाएगी। यात्रियों और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रेलवे क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी के साथ पुलिस को शिवभक्तों के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़…
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-के तहत 06 लाभार्थियों को सब्सिडी चेक किए प्रदान 5 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया पूर्ण मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक प्रदान किए। 05 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया भी परिवहन विभाग द्वारा…
देहरादून। जनपद में रात्रि से लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार प्रातःकाल से ही फील्ड में पहुंचकर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले नंदा की चौकी पुल का निरीक्षण किया, जहां भारी बारिश के कारण पुल की एप्रोच वॉल (Approach Wall) क्षतिग्रस्त हो गई थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर एप्रोच वॉल को रिस्टोर करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात जल्द से जल्द…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिर तल्ख होने लगे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिनभर बादलों का डेरा है और बौछारों के दौर जारी हैं। इस बीच ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को नौ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्यवासियों व चारधाम यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनी को…
रुद्रपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपित के पैर में गोली लगी। रुद्रपुर। भूरारानी रोड से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ हुई। खुद को घिरता देख आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने…
देहरादून, देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर स्थित नंदा की चौकी के टौंस नदी पुल को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया नया पुल पहली ही तेज बारिश के बाद धंस गया, जिससे इसकी मजबूती और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पुल को हाल ही में वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया था, लेकिन मानसून की पहली बड़ी परीक्षा में ही पुल का एक हिस्सा धंस गया। घटना के बाद संबंधित विभागों में भी हलचल मच गई है। गौरतलब है कि 11 जुलाई…
डीजी सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान, चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाकर समग्र सफलता की ओर अग्रसर हों। वह एसबीएस यूनिवर्सिटी और द टाइम्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में देहरादून के नगर निगम टाउन हॉल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘टाइम्स अचीवर्स 2026’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सफलता कभी एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि निरंतर प्रयास, सीखने की प्रवृत्ति और मजबूत जीवन मूल्यों…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अपना अभियान लगातार जारी रखते हुए सोमवार को देहरादून और ऋषिकेश में दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के किए जा रहे निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्राधिकरण की टीम ने सबसे पहले लेखक गांव-थानों मार्ग, देहरादून में नरेश शर्मा द्वारा बिना अनुमति किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया।…
देश की पांचवीं साइंस सिटी से विज्ञान क्रांति की ओर उत्तराखंड देहरादून में बन रही देश की पांचवीं साइंस सिटी का प्रदेशभर के स्कूली बच्चों को कराया जाएगा भ्रमण पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित “Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं…
















