Close Menu
Public Voicetv24 NewsPublic Voicetv24 News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • उत्तराखंड में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट! भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा, इन जिलों में रहें सतर्क
    • देहरादून: धर्मावाला में मेडिकल स्टोर पर STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रामाडोल के 112 नशीले कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
    • नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
    • देहरादून से मुंबई तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल: नंदा देवी एक्सप्रेस विस्तार पर रेल मंत्री का आश्वासन
    • नंदा की चौकी का नया पुल पूरी तरह सुरक्षित, केवल एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त; जांच के बाद होगी कार्रवाई : पीडब्ल्यूडी सचिव
    • ऑपरेशन प्रहार: 5 NDPS मामलों के कुख्यात नशा तस्कर पर बड़ा एक्शन, फरार आरोपी गिरफ्तार, PIT NDPS एक्ट में 3 माह के लिए जेल
    • टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री ने लिया संज्ञान
    • कांवड़ यात्रा अलर्ट: 29 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन, 4 अगस्त से NH-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद
    • उत्तराखंड में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा: CM धामी ने बांटे सब्सिडी चेक, 11 स्वच्छ ईंधन वाहनों को दिखाई हरी झंडी
    • रात्रि से जारी भारी बारिश के बीच डीएम डॉ. आशीष चौहान सुबह से मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों का किया निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Public Voicetv24 NewsPublic Voicetv24 News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Public Voicetv24 NewsPublic Voicetv24 News
    Home » Big Breaking: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के फ्रीज़ ज़ोन का होगा व्यावसायिक इस्तेमाल
    उत्तराखंड

    Big Breaking: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के फ्रीज़ ज़ोन का होगा व्यावसायिक इस्तेमाल

    Public Voicetv24 NewsBy Public Voicetv24 NewsJuly 20, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    निवेश-पर्यटन-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लोगों को मिलेगा रोजगार-स्वरोजगार

    रेल की रफ्तार के साथ विकास की मिलेगी उड़ान, पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं: डॉ आर राजेश कुमार

    उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य को भी नई दिशा देने वाली परियोजना मानी जा रही है। अब जब इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का अधिकांश कार्य अंतिम चरणों में पहुंच चुका है, तो राज्य सरकार उन प्रतिबंधों की समीक्षा की ओर बढ़ रही है, जो निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से लगाए गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विभाग ने रेलवे फ्रिज जोन में लागू 400 मीटर प्रतिबंध की समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दिशा में आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने संबंधित जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य यह पता लगाना है कि किन क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक और संबंधित निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा वहां विकास गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से अनुमति दी जा सकती है। यह पहल केवल प्रशासनिक निर्णय भर नहीं है, बल्कि उन हजारों लोगों की उम्मीदों से भी जुड़ी है, जो पिछले कई वर्षों से पर्यटन, आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों के कारण प्रभावित हो रहे हैं।

    विकास की राह में बना था सुरक्षा कवच

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल परियोजनाओं में शामिल है। परियोजना के निर्माण के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने 9 जनवरी 2024 को रेलवे कॉरिडोर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को फ्रीज जोन घोषित किया था। योगनगरी ऋषिकेश, शिवपुरी, व्यासी, सिराला, तिलवाड़ मल्ला, मलेथा, श्रीनगर, धारीदेवी, तिलनी, घोलतीर और गौचर जैसे क्षेत्रों में रेलवे परियोजना की परिसीमा से 400 मीटर तक के दायरे में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि अनियंत्रित निर्माण कार्य रेलवे परियोजना की सुरक्षा, सुरंगों और अन्य तकनीकी ढांचों पर प्रतिकूल प्रभाव न डालें। इन प्रतिबंधों ने परियोजना को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन समय के साथ स्थानीय स्तर पर इसके प्रभाव भी सामने आने लगे। कई स्थानों पर होटल, होमस्टे, रिसॉर्ट, आवासीय भवन और व्यावसायिक परियोजनाएं ठहराव का शिकार हो गईं।

    पर्यटन और निवेश को मिल सकती है नई संजीवनी

    उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा पर्यटन पर आधारित है। विशेष रूप से गढ़वाल मंडल के वे क्षेत्र, जहां से रेल परियोजना गुजर रही है, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे में फ्रीज जोन प्रतिबंधों की समीक्षा को स्थानीय विकास के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। सरकार के पास विभिन्न जिलों से लगातार सुझाव पहुंच रहे थे कि रेलवे ट्रैक का अधिकांश कार्य पूरा होने के बाद वर्तमान व्यवस्था अब विकास गतिविधियों में बाधा बन रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए आवास विभाग ने जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन शुरू किया है। यदि तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा मानकों के अनुरूप प्रतिबंधों में आंशिक शिथिलता दी जाती है, तो रेलवे कॉरिडोर के आसपास होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे, आवासीय कॉलोनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विकास का रास्ता खुल सकता है। इससे निजी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। रेल संपर्क शुरू होने के बाद इन क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। ऐसे में पर्यटन आधारित बुनियादी ढांचे का विकास समय की आवश्यकता भी है। फ्रीज जोन समीक्षा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

    जनहित और सुरक्षा के बीच संतुलन की कोशिश

    राज्य सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि किसी भी प्रकार की राहत रेलवे सुरक्षा से समझौता करके नहीं दी जाएगी। यही कारण है कि समीक्षा प्रक्रिया को तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर पूरी सावधानी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर जिलों से ऐसे क्षेत्रों की पहचान कराई जा रही है, जहां रेलवे निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जहां विकास गतिविधियों को नियंत्रित एवं सुरक्षित तरीके से अनुमति दी जा सकती है। इसके साथ ही रेलवे से जुड़े सभी तकनीकी पहलुओं, भूगर्भीय परिस्थितियों और सुरक्षा मानकों का भी परीक्षण किया जाएगा। सरकार की मंशा केवल प्रतिबंध हटाने की नहीं, बल्कि ऐसी संतुलित व्यवस्था विकसित करने की है, जिससे रेलवे परियोजना के दीर्घकालिक हित सुरक्षित रहें और स्थानीय नागरिकों को भी विकास का लाभ मिल सके।

    पहाड़ों की अर्थव्यवस्था को मिल सकता है नया आधार

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को उत्तराखंड की विकास यात्रा का गेम चेंजर माना जाता है। रेल संपर्क से जहां चारधाम यात्रा और पर्यटन को नई गति मिलेगी, वहीं इसके आसपास विकसित होने वाली आर्थिक गतिविधियां भी प्रदेश की तस्वीर बदल सकती हैं। फ्रीज जोन समीक्षा की यह पहल उसी व्यापक सोच का हिस्सा है, जिसमें धामी सरकार विकास, निवेश और रोजगार को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय जरूरतों को भी प्राथमिकता दे रही है। यदि प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलती है, तो लंबे समय से ठहरी विकास योजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े क्षेत्रों में निवेश का अनुकूल माहौल तैयार होगा।

    डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव आवास

    “मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रेलवे फ्रीज जोन में लागू प्रतिबंधों की समीक्षा की जा रही है। जहां रेलवे परियोजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, वहां की स्थिति का तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर आकलन कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि रेलवे सुरक्षा और तकनीकी मानकों से किसी प्रकार का समझौता किए बिना स्थानीय नागरिकों, उद्यमियों और निवेशकों को विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। जनहित और परियोजना हित दोनों को समान प्राथमिकता देते हुए व्यावहारिक समाधान तैयार किए जाएंगे।”

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Public Voicetv24 News
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट! भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा, इन जिलों में रहें सतर्क

    July 29, 2026 उत्तराखंड By Public Voicetv24 News2 Mins Read0
    Read More

    देहरादून: धर्मावाला में मेडिकल स्टोर पर STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रामाडोल के 112 नशीले कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार

    July 29, 2026 उत्तराखंड By Public Voicetv24 News2 Mins Read0
    Read More

    नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा

    July 28, 2026 उत्तराखंड By Public Voicetv24 News3 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    April 26, 202612

    उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6 के लिए आवेदन शुरू, 10 मई आखिरी तारीख

    April 22, 20263

    इस साल नहीं होगा अब ‘हिमालय का महाकुंभ’ नंदा देवी राजजात यात्रा

    January 18, 20262

    देहरादून में BJP-Congress आमने-सामने: राहुल गांधी के विरोध में कांग्रेस भवन कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

    July 22, 20261
    Weather
    हमारे बारे में

    Public Voicetv24 News is a national Hindi news portal established in 2026, dedicated to delivering accurate, reliable, and comprehensive news coverage around the clock. With a strong commitment to journalistic integrity, we provide in-depth reporting and insightful analysis across a diverse range of topics, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Address: Padlipur, P.O. Mota Haldi, Haldwani, Nainital, Uttarakhand - 263139
    Email: publicvoicetv24news@gmail.com

    एक्सक्लूसिव

    उत्तराखंड में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट! भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा, इन जिलों में रहें सतर्क

    July 29, 2026

    देहरादून: धर्मावाला में मेडिकल स्टोर पर STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रामाडोल के 112 नशीले कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार

    July 29, 2026

    नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा

    July 28, 2026
    एडीटर स्पेशल

    उत्तराखंड में ड्राइवरों की बदलेगी किस्मत! जल्द लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी सेवा’, मिलेगा सम्मान और स्वामित्व का अधिकार

    February 8, 20261

    देहरादून में ट्रैफिक पर सख्ती: APNR कैमरे से होगी ओवरस्पीडिंग की निगरानी

    March 22, 20260

    RTO New Rules 2026: दूसरे राज्यों की गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर सख्त नियम लागू

    February 20, 20260
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Public Voicetv24 News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?