जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें बेटे की गेमिंग लत से परिवार बदहाल, मां ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार बेटे की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग पिता, डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के पास खतरे पर डीएम सख्त, बिल्डर पर कार्रवाई और सुरक्षात्मक कार्य के आदेश देहरादून 27 जुलाई,2026 (सू.वि), आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में पहुँचे 164 मामलों की सुनवाई…
Author: Public Voicetv24 News
रामनगर के कुनखेत गांव में घास काटने के दौरान बाघ ने किया हमला, घायल महिला को हायर सेंटर रेफर; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी रामनगर। रामनगर क्षेत्र के कुनखेत गांव में एक महिला की अदम्य बहादुरी ने उसकी सास की जान बचा ली। घास काटने के दौरान अचानक बाघ ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान बहू ने बिना अपनी जान की परवाह किए हाथ में मौजूद हंसिया से बाघ का सामना किया। बहू के साहसिक प्रतिरोध के आगे बाघ को पीछे हटना पड़ा और वह जंगल की ओर भाग गया। जानकारी के अनुसार, कुनखेत गांव के समीप एक…
विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा— भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण हरिद्वार। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि…
ऋषिकेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 17 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार और एक स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 26/27 जुलाई 2026 की रात को कोतवाली ऋषिकेश की अलग-अलग पुलिस टीमों ने जंगलात बैरियर और साईं मंदिर आईडीपीएल क्षेत्र में चेकिंग…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक स्कूली बच्ची से किए गए संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सीएम ने बच्ची को चॉकलेट दी और फिर खूब दुलार कर पढ़ाई को लेकर सवाल किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा और भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की। अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर एक वीडियो शेयर कर सीएम धामी ने लिखा कि आज उन्हें एक नन्हीं बेटी से उसके सपनों, पढ़ाई और…
प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज गढ़वाल मंडल के अंतर्गत चयनित 69 सहायक अध्यापक (एल.टी.) (विशेष शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। गढ़वाल मंडल के 69 विशेष शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा श्रीनगर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित गढ़वाल मंडल के 69 सहायक अध्यापक (एल.टी.) (विशेष शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।…
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मसूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली मसूरी पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 09 मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर सीज कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित…
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत युवती ने तीन युवकों पर कथित तौर पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। दोस्तों के साथ निकली थी युवती, रास्ते में रोकने का आरोप पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक घटना शनिवार देर रात की बताई गई…
देहरादून। घरेलू गैस कनेक्शन लेने के लिए आवेदक कभी गैस एजेंसी तो कभी डीएसओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राहत मिलती नहीं दिख रही। वहीं, गैस एजेंसियों के पोर्टल पर आवेदनों का बोझ बढ़ता जा रहा है। उधर, नये कनेक्शन नहीं मिलने से लोगों में परेशान व निराश हैं। पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होते ही गैस उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ती चली गई। स्थिति को नियंत्रित व सामान्य बनाने रखने के लिए तमाम उपाय व व्यवस्थाएं लागू की गई। एजेंसियों पर बढ़ते बैकलाग, उपभोक्ताओं की भीड़ व कालाबाजारी को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम को…
डी.एल. रोड स्थित आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए, दिवंगत नेता के योगदान को किया नमन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डी.एल. रोड स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक जीवन तथा प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल देते हुए दिवंगत…
कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री शहीद स्मारक पर कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि: सीएम धामी ने सैन्य धाम और अग्निवीर रोजगार सेल की प्रगति का भी किया उल्लेख, मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर…
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 6 दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुनसान स्थानों की पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही बाइक एवं स्कूटी चोरी कर उन्हें जिले से बाहर बेचने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को ओम…
देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने 24.95 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के एक मुख्य सदस्य को पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जियाउर गाजी (40 वर्ष) निवासी दक्षिण बंकारा, हिंगलगंज, नार्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देहरादून निवासी एक कारोबारी ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर ई-मेल आईडी…
अमर जवानों को नमन: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चीड़बाग, देहरादून स्थित शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लोक भवन देहरादून:- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को चीड़बाग, देहरादून स्थित शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों एवं वीर नारियों को सम्मानित कर उनके अदम्य साहस, धैर्य और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। उन्होंने गैलेंट्री अवार्ड प्राप्त वीर सैनिकों तथा…
क्या ‘छात्रों’ को ‘साला’ कहना पड़ेगा भारी? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कथित बयान, जिसमें छात्रों के लिए आपत्तिजनक शब्द “साला” इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है, अब उत्तराखंड की राजनीति में नया विवाद बनता दिख रहा है। बयान सामने आने के बाद विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने इसे छात्रों का अपमान बताते हुए भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि क्या महेंद्र भट्ट का यह बयान भाजपा के लिए राजनीतिक नुकसान का कारण…
गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार, फिर छोड़ा देहरादून। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नन्दा की चौकी से यूनिवर्सिटी के गेट तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं…
















