Close Menu
Public Voicetv24 NewsPublic Voicetv24 News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • हरिद्वार में CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले—विभाजन की पीड़ा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी
    • विभाजन की त्रासदी को किया याद, एमडीडीए में दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
    • उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, पदोन्नति के बाद जिलों में नई तैनाती
    • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।
    • सात मोड़ पर पेड़ कटान के खिलाफ उभरा जनआंदोलन: पर्यावरणविदों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने की जताई आशंका
    • पीपलकोटी टनल हादसे पर एक्शन में सरकार, मदन कौशिक ने SEOC पहुंचकर की राहत-बचाव की समीक्षा
    • गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे
    • CM Dhami ने THDC टनल हादसे का ग्राउंड जीरो पर जाकर किया निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
    • उत्तराखंड के एक्सप्रेसवे पर ‘ग्रीन गोल्ड’ का प्लान, बांस रोकेगा मिट्टी कटाव और बढ़ाएगा हरियाली
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Friday, August 14
    Public Voicetv24 NewsPublic Voicetv24 News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Public Voicetv24 NewsPublic Voicetv24 News
    Home » हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
    उत्तराखंड

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

    Public Voicetv24 NewsBy Public Voicetv24 NewsAugust 14, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

    – तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

    – ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ विषयों पर लगी विशेष प्रदर्शनी, विभाजन से पीड़ित परिवारजनों ने भी किया अवलोकन

    हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा न्यू टिहरी में आयोजित दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत आज विशेष फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

    उन्होंने केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में प्रदर्शित स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज की गौरवपूर्ण यात्रा तथा देश के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की सराहना की।

    न्यू टिहरी में आयोजित इस विशेष फोटो प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ जैसे विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन, युवाओं और विद्यार्थियों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक विरासत तथा वर्ष 1947 के विभाजन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की जानकारी दी जा रही है।

    कार्यक्रम के दौरान आयोजित तिरंगा रैली में चम्बा ब्लॉक के कई स्कूलों के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर श्री देव सुमन पार्क से निकली रैली ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली के दौरान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान किया गया। रैली में अपर जिला मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम कमलेश मेहता और जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। श्री शैलेन्द्र और श्री कमलेश ने इस दौरान छात्रों से अभियान में प्रतिभाग करने और एक बेहतर नागरिक बनने का आह्वान किया।

    केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि फोटो प्रदर्शनी के साथ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज और देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना तथा उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।

    मुख्य अतिथि श्री गणेश जोशी ने केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), देहरादून द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को नई टिहरी के विभिन्न विद्यालयों में अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कविता, चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

    कविता प्रतियोगिता में वीबीएस पब्लिक स्कूल की कुमारी आकृति ने प्रथम, आल सेंट कान्वेंट स्कूल की कुमारी अवंतिका ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की प्रतिमा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    चित्रकला प्रतियोगिता में आल सेंट कान्वेंट स्कूल के आरुम हुसैन ने प्रथम, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की आरुषी ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

    पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल की रिद्धिमा ने प्रथम, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की कुमारी फाइजा ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की रहनुमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर प्रताप इंटर कॉलेज, टिहरी में सूचना विभाग टिहरी द्वारा भारत विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और उस दौर की पीड़ादायक स्मृतियों को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, संघर्ष और अपने घर-बार से बिछड़ने की कहानी को तस्वीरों एवं विवरण के माध्यम से सामने रखा गया। इस अवसर पर पाकिस्तान से विभाजन के पश्चात टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान का यह क्षण भावुक कर देने वाला रहा। कार्यक्रम ने नई पीढ़ी को इतिहास के इस दर्दनाक अध्याय से परिचित कराने के साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में डीएम टिहरी श्रीमती नितिका खण्डेलवाल, श्री उदय रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा, चम्बा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुमन सजवाण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Public Voicetv24 News
    • Website

    Related Posts

    हरिद्वार में CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले—विभाजन की पीड़ा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी

    August 14, 2026 उत्तराखंड By Public Voicetv24 News4 Mins Read0
    Read More

    विभाजन की त्रासदी को किया याद, एमडीडीए में दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    August 14, 2026 MDDA By Public Voicetv24 News3 Mins Read0
    Read More

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, पदोन्नति के बाद जिलों में नई तैनाती

    August 14, 2026 उत्तराखंड By Public Voicetv24 News3 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    भीमताल में FPO को मजबूत करने पर जोर, किसानों और महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 11, 202697

    बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    April 26, 202612

    उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6 के लिए आवेदन शुरू, 10 मई आखिरी तारीख

    April 22, 20263

    उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित खेती पर जोर

    August 11, 20262
    Weather
    हमारे बारे में

    Public Voicetv24 News is a national Hindi news portal established in 2026, dedicated to delivering accurate, reliable, and comprehensive news coverage around the clock. With a strong commitment to journalistic integrity, we provide in-depth reporting and insightful analysis across a diverse range of topics, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Address: Padlipur, P.O. Mota Haldi, Haldwani, Nainital, Uttarakhand - 263139
    Email: publicvoicetv24news@gmail.com

    एक्सक्लूसिव

    हरिद्वार में CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले—विभाजन की पीड़ा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी

    August 14, 2026

    विभाजन की त्रासदी को किया याद, एमडीडीए में दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    August 14, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

    August 14, 2026
    एडीटर स्पेशल

    उत्तराखंड में ड्राइवरों की बदलेगी किस्मत! जल्द लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी सेवा’, मिलेगा सम्मान और स्वामित्व का अधिकार

    February 8, 20261

    देहरादून–मसूरी को मिलेगा नया राष्ट्रीय राजमार्ग, यात्रा होगी और आसान

    February 6, 20261

    कांवड़ यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी

    July 29, 20260
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Public Voicetv24 News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?