Close Menu
Public Voicetv24 NewsPublic Voicetv24 News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    LIVE UPDATES
    • हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
    • उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, पदोन्नति के बाद जिलों में नई तैनाती
    • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।
    • सात मोड़ पर पेड़ कटान के खिलाफ उभरा जनआंदोलन: पर्यावरणविदों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने की जताई आशंका
    • पीपलकोटी टनल हादसे पर एक्शन में सरकार, मदन कौशिक ने SEOC पहुंचकर की राहत-बचाव की समीक्षा
    • गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे
    • CM Dhami ने THDC टनल हादसे का ग्राउंड जीरो पर जाकर किया निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
    • उत्तराखंड के एक्सप्रेसवे पर ‘ग्रीन गोल्ड’ का प्लान, बांस रोकेगा मिट्टी कटाव और बढ़ाएगा हरियाली
    • देहरादून। न्यू पटेल नगर में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 1.648 किलो गांजा बरामद
    • चमोली में THDC की निर्माणाधीन टनल में हादसा, मलबा- पानी भरने से 6 की मौत, 14 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Friday, August 14
    Public Voicetv24 NewsPublic Voicetv24 News
    • होम
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Public Voicetv24 NewsPublic Voicetv24 News
    Home » सात मोड़ पर पेड़ कटान के खिलाफ उभरा जनआंदोलन: पर्यावरणविदों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने की जताई आशंका
    उत्तराखंड

    सात मोड़ पर पेड़ कटान के खिलाफ उभरा जनआंदोलन: पर्यावरणविदों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने की जताई आशंका

    Public Voicetv24 NewsBy Public Voicetv24 NewsAugust 14, 2026No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    ऋषिकेश के सात मोड़ पर सड़क चौड़ीकरण का विरोध तेज, हाथियों के कॉरिडोर बचाने की मांग

    ऋषिकेश सात मोड़ पर पेड़ कटान का भारी विरोध, पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने चेताया—हाथियों का हैबिटेट तबाह होने से बढ़ेगा मानव-वन्यजीव संघर्ष

    वक्ताओं का सवाल: जब नेपाली फार्म-देहरादून फोरलेन हाईवे (NH-7) पहले से मौजूद, तो एनएचएआई दूसरा हाईवे क्यों बना रहा है?

    वक्ताओं ​ने दिया विकल्प—हाथियों की सुरक्षा के लिए सात मोड़ मार्ग पर रात 8 से सुबह 6 बजे तक बंद हो यातायात, नेपाली फार्म रूट का हो इस्तेमाल

    देहरादून, 14 अगस्त: देहरादून प्रेस क्लब में आज पर्यावरण प्रेमियों और ऋषिकेश व देहरादून से आए स्थानीय लोगों ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया। यह वे लोग हैं जो दो, तीन हफ्तों से ऋषिकेश के सात मोड़ पर पेड़ कटान के विरोध में लगातार डटे हुए रहे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से ऋषिकेश से आए वक्ताओं ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हो रहे इस विनाश पर गंभीर चिंता व्यक्त की और सरकार के विकास के दावों पर कड़े सवाल उठाए।

    पर्यावरणविद् हिमांशु अरोड़ा ने ​प्रेस वार्ता प्रारम्भ करते हुए विकास के मॉडल पर ​गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, “हम लगातार वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नष्ट कर रहे हैं। एक तरफ ऋषिकेश सात मोड़ की सड़क को फोरलेन या सिक्सलेन करना और दूसरी तरफ थानों की सड़क का चौड़ीकरण करना—यह हाथियों को चारों तरफ से कंक्रीट के जाल में घेरने जैसा है। अगर हम उनके रहने की जगह और चलने के रास्ते छीन लेंगे, तो जानवर आखिर जाएंगे कहां? मजबूरन वे इंसानी बस्तियों का रुख करेंगे, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष खतरनाक स्तर पर पहुंच जाएगा।

    ​अनूप नौटियाल ने आरटीआई से मिले ​गंभीर आंकड़ों का संदर्भ देते हुए ​कहा, “पिछले 2​5 वर्षों में जब से उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ है, तब से लेकर अब तक उत्तराखंड प्रदेश के समस्त जंगल ​के कटान का 47 प्रतिशत हिस्सा अकेले देहरादून जिले में हुआ है । अगर महज 25 सालों में ​देहरादून में इतने व्यापक स्तर पर पेड़ों और जंगलो को कटान हुआ है तो आने वाले वर्षों में बचा हुआ जंगल भी पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा। इसके बाद देहरादून सिर्फ एक कंक्रीट का जंगल बनकर रह जाएगा।​” उन्होंने इस कथित विकास के मॉडल को पर्यावरण संहार​ की संज्ञा दी।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ​ऋषिकेश की पर्यावरण कार्यकर्ता शैफी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमें किसी भी कीमत पर जंगलों और पेड़ों का कटान मंजूर नहीं है। जिस सात मोड़ की सड़क को चौड़ा करने की बात की जा रही है, वहां यातायात का कोई भारी दबाव नहीं है।

    सबसे बड़ी बात यह है कि यह क्षेत्र हाथियों का एक बेहद प्रसिद्ध और प्रमुख गलियारा है।​” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ, तो अगले 4-5 वर्षों तक जंगल में जो अशांति पैदा होगी, उससे हाथी ​और अन्य जानवर अपनी जगह छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। वक्ताओं ने हाल ही में डोईवाला में हुई घटना का हवाला देते हुए कहा कि वहां महज एक-दो दिन पहले ही हाथी के हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई। अगर सात मोड़ पर पेड़ काटे गए, तो हाथियों के भटकने के कारण इस तरह की घटनाएं और तेजी से बढ़ेंगी।

    प्रेस वार्ता में एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए शिल्पी ने कहा, “जब एक तरफ नेपाली फार्म से देहरादून जाने वाला फोरलेन हाईवे पहले से ही शानदार स्थिति में मौजूद है, तो ठीक उसी के समानांतर एनएचएआई द्वारा दूसरा एनएच-7 हाईवे क्यों और किस फायदे के लिए बनाया जा रहा है? यह सरकारी धन और पर्यावरण दोनों की खुली बर्बादी है।”

    इस समस्या का एक बेहद व्यावहारिक समाधान सुझाते हुए कार्यक्रम की वक्ता ओमिनी ने कहा, “यह मार्ग वन्यजीवों के लिए बेहद संवेदनशील है। जैसे आज से 50 वर्ष पहले ऋषिकेश से देहरादून का यह रास्ता रात के समय बंद कर दिया जाता था, ठीक उसी तरह आज भी हम इसे रात 8:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर सकते हैं। इससे वन्यजीवों को रात के समय सुरक्षित आवाजाही का मौका मिलेगा। इस दौरान रात का सारा यातायात आसानी से नेपाली फार्म-देहरादून फोरलेन सड़क की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है।”

    वहीं, नितिन ने सड़क को सीधा करने और दुर्घटनाएं रोकने के सरकारी दावों को आंकड़ों के साथ खारिज किया। उन्होंने कहा, “अगर प्रशासन को लगता है कि सात मोड़ को खत्म करके सड़क सीधी करने से दुर्घटनाएं रुक जाएंगी, तो यह पूरी तरह गलत है। आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली-जयपुर हाईवे और दिल्ली-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसे जितने भी नए फोरलेन या सिक्सलेन एक्सप्रेसवे बने हैं, वहां आए दिन भीषण हादसे होते रहते हैं। चौड़े हाईवे बनने से वाहनों की रफ्तार बढ़ती है, जिससे दुर्घटनाएं घटती नहीं बल्कि और अधिक बढ़ जाती हैं।”

    सात मोड़ को बचाने के अपने प्रयासों के अंतर्गत ​युवाओं ने आगामी एक महीने की रणनीति और कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की​।​ 15 अगस्त के अवसर पर ​सात मोड़ पर विशेष जागरूकता एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।​ यहाँ से बाइक रैली भी गुजरेगी। रक्षाबंधन पर पेड़ों को बचाने का संकल्प लेते जंगलों में पेड़ों को रक्षासूत्र बांधने का अनोखा कार्यक्रम आयोजित होगा। 9 सितंबर ​ को हिमालय दिवस के उपलक्ष्य मे “यह कैसा हिमालय दिवस?” शीर्षक से एक वृहद कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए जाएंगे। इसके अलावा, प्रत्येक रविवार को सातमोड़ पर पेड़ कटान के विरोध में नियमित प्रदर्शन और जागरूकता अभियान जारी रहेंगे।

    प्रेस वार्ता के अंत में सभी वक्ताओं ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा को ताक पर रखकर किए जा रहे इस सड़क चौड़ीकरण के फैसले को तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा इस आंदोलन को और तेज व व्यापक किया जाएगा।​ प्रेस वार्ता में जया सिंह, इरा चौहान, रूचि सिंह, अनीश लाल, संजय, वासु खन्ना, शिल्पी, कनीश उपस्थित रहे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Public Voicetv24 News
    • Website

    Related Posts

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

    August 14, 2026 उत्तराखंड By Public Voicetv24 News4 Mins Read0
    Read More

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, पदोन्नति के बाद जिलों में नई तैनाती

    August 14, 2026 उत्तराखंड By Public Voicetv24 News3 Mins Read0
    Read More

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।

    August 14, 2026 उत्तराखंड By Public Voicetv24 News4 Mins Read0
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    भीमताल में FPO को मजबूत करने पर जोर, किसानों और महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 11, 202697

    बड़ी खबर: भीषण गर्मी की चेतावनी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    April 26, 202612

    उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6 के लिए आवेदन शुरू, 10 मई आखिरी तारीख

    April 22, 20263

    उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित खेती पर जोर

    August 11, 20262
    Weather
    हमारे बारे में

    Public Voicetv24 News is a national Hindi news portal established in 2026, dedicated to delivering accurate, reliable, and comprehensive news coverage around the clock. With a strong commitment to journalistic integrity, we provide in-depth reporting and insightful analysis across a diverse range of topics, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Address: Padlipur, P.O. Mota Haldi, Haldwani, Nainital, Uttarakhand - 263139
    Email: publicvoicetv24news@gmail.com

    एक्सक्लूसिव

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

    August 14, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 208 मुख्य आरक्षी बने ASI, पदोन्नति के बाद जिलों में नई तैनाती

    August 14, 2026

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।

    August 14, 2026
    एडीटर स्पेशल

    उत्तराखंड में ड्राइवरों की बदलेगी किस्मत! जल्द लॉन्च होगी ‘भारत टैक्सी सेवा’, मिलेगा सम्मान और स्वामित्व का अधिकार

    February 8, 20261

    देहरादून–मसूरी को मिलेगा नया राष्ट्रीय राजमार्ग, यात्रा होगी और आसान

    February 6, 20261

    कांवड़ यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी

    July 29, 20260
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 Public Voicetv24 News. All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?