Author: Public Voicetv24 News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कांवड़ मेले को लेकर पंजीकरण, स्वच्छता और मिलावट पर सख्त निर्देश भी दिए। हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कांवड़ मेले को लेकर पंजीकरण, स्वच्छता और मिलावट पर सख्त निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अलकनंदा होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 235 करोड़ रुपये की लागत वाली चार प्रमुख परियोजनाओं…

Read More

देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व किरायेदार पर करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक्टिवा स्कूटर हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने थाना वसंत विहार में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार रजत एन्क्लेव मिलन विहार निवासी बीना गुप्ता ने बताया कि दो-तीन वर्ष पहले श्रीकांत गहरवाल निवासी हसन अलीपुर हरिद्वार उनके यहां किराये पर रहने आया था। इस दौरान उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और कथित तौर पर अलग-अलग बहानों से लगभग 25 लाख…

Read More

हल्द्वानी। चोरगलिया थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में घर के बीचोंबीच बन रहे पानी के टैंक में उतरने से मां और उसके दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में टैंक के भीतर उतरे और बेहोश हो गए। एक अन्य व्यक्ति भी उन्हें बचाने के दौरान अचेत हो गया, जिसे ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे निर्माणाधीन टैंक के भीतर लगी शटरिंग हटाने के लिए सबसे पहले 38 वर्षीय धर्म सिंह बिष्ट नीचे उतरे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनका छोटा भाई 34 वर्षीय…

Read More

विकास नगर (देहरादून)। देहरादून जिले की कोतवाली विकास नगर अंतर्गत बुधवार को कल्याणपुर में गोली चलने की घटना सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। दोनों को गोली लगी है। मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित बताया जा रहा है। मरने वाले व्यक्ति का नाम कमलेश निवासी चकराता है। जबकि गोली से गंभीर घायल महिला संगीता को उप जिला चिकित्सालय विकास नगर से ग्राफिक एरा अस्पताल भेजा गया है।

Read More

व्यावसायिक प्रशिक्षकों एवं छात्रों की पीड़ा को लेकर मोर्चा ने शासन में दी दस्तक # 296 प्रशिक्षक खा रहे दर-दर की ठोकरें # 25-30 हजार छात्रों का भविष्य अधर में देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) आर.के. सुधांशु से मुलाकात कर समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के 200 विद्यालयों एवं 28 स्पोक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के संकट को लेकर ज्ञापन सौंपा। नेगी ने बताया कि कार्यक्रम की अनुबंध अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद तीन महीने से अधिक समय बीत…

Read More

3 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी सम्मान पेंशन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष से 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत 3 वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 प्रतिमाह सम्मान पेंशन दिए जाने की भी सिफारिश की गई। बैठक के दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी…

Read More

ऋषिकेश/देहरादून, 21 जुलाई। देहरादून रोड स्थित काली माता मंदिर के आगे बने सेल्फी प्वाइंट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेल्फी प्वाइंट के पास संतुलन बिगड़ने से एक 20 वर्षीय युवक गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफल रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। SDRF को ऋषिकेश कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि देहरादून रोड स्थित काली माता मंदिर के आगे एक युवक सड़क किनारे संतुलन खोकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना…

Read More

हरिद्वार, 21 जुलाई। आगामी महाकुंभ-2027 की तैयारियों को गति देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने 43.25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मार्ग कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके अलावा 66.76 करोड़ रुपये की लागत से हर की पैड़ी एवं सुभाष घाट के पुनरुद्धार,…

Read More

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में आए है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल पीएम आवास पर पहुंच गए है। पहली बार राहुल पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे है। उनके साथ इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी भी है। कांग्रेस के नेताओं ने पीएम आवास के बाहर जाकर प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही कांग्रेसी नेता बीते दिन छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे भी लगा रहे हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी ये बात कह चुके है कि छात्रों…

Read More

देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव सेक्टर-12 की जनसुनवाई में नागरिकों ने रखी अपनी बात, भविष्य के दून को लेकर दिखा उत्साह देहरादून को वर्ष 2041 तक एक सुनियोजित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही महायोजना-2041 की जनसुनवाई प्रक्रिया लगातार जनसमर्थन हासिल कर रही है। मंगलवार को अभियान के 12वें दिन सेक्टर-12 की जनसुनवाई चंद्रबनी रोड स्थित वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सभागार में आयोजित की गई। जनसुनवाई में क्षेत्र के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और विभिन्न हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग…

Read More

देहरादून । प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र प्रेमनगर के एक निजि विद्यालय में पढ़ता है, पिछले कुछ समय से उसके अकेले व काफी गुमशुम रहने पर उनके द्वारा जब उससे बात की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उनके विद्यालय के प्राचार्य/प्रबन्धक डॉ0 सार्थक द्वारा उसके साथ अश्लील एवं गलत काम किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 142/26 धारा- 5(एफ)/6/7/8 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल अभियोग में नामजद…

Read More

पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) को पर्यटन क्षेत्र में शामिल करते हुए धार्मिक पर्यटक स्थल घोषित किया है। बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) की डोली यात्रा के 18 जुलाई 2026 को जनपद आगमन पर श्री बाबा बौखनाग देव समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंटकर यमुना गंगा के मध्य सिलक्यारा सुरंग के ठीक ऊपर बाबा बौखनाग की तपोभूमि बौख…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले आज 21 जुलाई मंगलवार को भारी संख्या में बेरोजगारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया. इससे पहले सभी बेरोजगार परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए उसके बाद पैदल मार्च निकालते हुए जैसे ही सचिवालय की ओर बड़े, तभी पहले से ही मौजूद पुलिस ने सुभाष रोड पर सचिवालय से पहले प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. इससे नाराज बेरोजगार सड़क में ही धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान बेरोजगारों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में एई और जेई की भर्ती शीघ्र जारी करने, लंबित…

Read More

मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है। देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज वर्षा का सिलसिला जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण 70 से अधिक सड़कें बाधित हैं, जबकि निचले इलाकों में उफनती नदियों और बरसाती नालों से भू-कटाव तेज हो गया है। यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क दरकने से आवाजाही ठप हो गई…

Read More

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाया. ऊंचा पुल क्षेत्र में नालियों पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया और नालियों की सफाई शुरू कराई गई. प्रशासन का कहना है कि जहां भी जल निकासी में अतिक्रमण बाधा बनेगा, वहां सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. कहा कि अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी समय-समय पर कार्रवाई की जाएगी. हल्द्वानी में बारिश के साथ ही कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आने लगी है. जिला प्रशासन के निरीक्षण में यह…

Read More

उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालयों में 180 और विद्यालयों में 220 दिन कक्षाएं अनिवार्य होंगी। देहरादून। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने के लिए विश्वविद्यालयों एवं राजकीय महाविद्यालयों में न्यूनतम 180 दिन एवं प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में 220 दिन कक्षाओं का संचालन अनिवार्य किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को सभी प्रविधान समयबद्ध ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। रोजगारोन्मुख शिक्षा पाठ्यक्रमों पर जोर गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा के लिए पाठ्यक्रमों का उन्नयन, क्रेडिट…

Read More