नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और जलवायु संरक्षण के लिए लंबे समय से अभियान चला रहे सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल कोई राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में सफदरजंग अस्पताल में उनका इलाज जारी रहेगा और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी बनी रहेगी। सोनम वांगचुक की पत्नी की ओर से दायर याचिका में मांग की गई थी कि उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट…
Author: Public Voicetv24 News
बिना वैध लाइसेंस के नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं नकली जीवनरक्षक दवाइयाँ, एक आरोपी गिरफ्तार; पूरे नेटवर्क की जांच जारी। देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े नकली दवा सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली एलोपैथिक दवाइयाँ, पैकेजिंग मशीनें, अवैध अंग्रेजी शराब और आबकारी सामग्री बरामद की गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में…
देहरादून 18 जुलाई,2026 (सू.वि), भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद देहरादून में आगामी दिनों के दौरान भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विशेष रूप से 20 जुलाई के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सभी विभागाध्यक्षों, विभागीय नोडल अधिकारियों एवं त्वरित प्रतिक्रिया दलों (क्यूआरटी) को उच्च सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में स्थापित समस्त आपदा प्रबंधन एवं…
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है। उन्होंने जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सभी पक्षों से संवाद के निर्देश दिए हैं। देहरादून। देहरादून–ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना को लेकर पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति और विश्वास का माहौल नहीं बन जाता, तब तक इस परियोजना के अंतर्गत आने वाले पेड़ों का कटान पूरी…
ऋषिकेश। देहरादून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। दो अलग-अलग दुकानों को बनाया था निशाना पहली घटना 12 अप्रैल 2026 की है, जब हरिद्वार रोड…
दसवें दिन हुडा कार्यालय में हुई जनसुनवाई, नागरिकों ने रखे विकास से जुड़े अहम सुझाव मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप अंतिम स्वरूप देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा जनसंवाद अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अभियान के दसवें दिन उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (हुडा) कार्यालय, राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, तहसील चौक में जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे और नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों, सुझावों एवं आपत्तियों को विस्तार से सुना। लोगों ने भूमि उपयोग, यातायात, आधारभूत सुविधाओं,…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे बहुमंजिला निर्माण तथा बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रहे व्यवसायिक निर्माण पर कार्रवाई की। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि नियमानुसार अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्योमप्रस्थ कॉलोनी में बहुमंजिला निर्माण पर कार्रवाई एमडीडीए की टीम ने जीएमएस रोड स्थित व्योमप्रस्थ कॉलोनी में संगीता गोयल और प्रवीन…
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की सौगात: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी, बोले- जल्द उत्तराखंड को मिलेंगी और बड़ी रेल परियोजनाएं रामनगर/देहरादून। उत्तराखंड के लिए बहुप्रतीक्षित रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस (15310/15309) का शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। दोनों नेताओं ने विशेष उद्घाटन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई रेल सेवा से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित हो गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन…
बागेश्वर। जिले में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला के प्रधानाचार्य 56 वर्षीय दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों में शोक एवं आक्रोश का माहौल है। मृतक दयानंद टम्टा, पुत्र स्वर्गीय गिरीश प्रसाद टम्टा, तहसील रोड बागेश्वर के निवासी थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाल ही में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उसी विद्यालय में स्थानांतरित होकर आए नवल किशोर सोराड़ी, निवासी लमगड़ा (अल्मोड़ा), ने कथित रूप से पीछे से उन…
देहरादून। राजधानी देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” महारैली युवाओं के आक्रोश, उम्मीद और बदलाव के संकल्प का मंच बन गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन से पहले और उनके मंच पर पहुंचने के दौरान युवा जोश और नारों से गूंज उठा। हजारों छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों ने पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। सभा स्थल पर “पेपर लीक बंद करो”, “रोजगार हमारा अधिकार है”, “युवा जागा है, देश बदलेगा”, “मेहनत का सम्मान करो” और “नौकरी नहीं, तो जवाब दो” जैसे नारे लगातार गूंजते रहे। युवाओं ने हाथों…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए है। जहां कांग्रेस के नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वो सड़क मार्ग से देहरादून रवाना होंगे। जिसके बाद वो दिवगंत नेता के घर पहुंचेगे। उसके बाद आज शाम पांच बजे बन्नू स्कूल ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। दिवंगत कांग्रेस नेता के घर जाएंगे राहुल गांधी बताते चलें कि बीते दिन गुरुवार को लोहे का पिलर गिरने से एक वरिष्ट कांग्रेस नेता की मौत हो गई थी। इसी को देखते…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यूथ फाण्डेशन ट्रेनिंग एरिया-कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के अंतर्गत पूर्व सैनिकों तथा अग्निवीरों को होमस्टे स्थापित करने के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा। सीमावर्ती गांवों में स्थानीय निवासियों, पूर्व सैनिकों एवं अग्निवीरों को स्वरोजगार से संबंधित अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने हेतु विशेष अनुदान स्वीकृत किया जाएगा एवं सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक समर्पित सेल की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री…
बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को बद्रीनाथ मंदिर में चंदे की चोरी के कथित मामले में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूर्व अधिकारी को सीसीटीवी फुटेज में 22, 25 और 29 जून को गणना कक्ष से नकदी चुराते हुए देखा गया था बद्रीनाथ में एसआईटी द्वारा चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को एसआईटी ने शुक्रवार को दोपहर 2:59 बजे गिरफ्तार किया 30 जून को सेवानिवृत हुए थे मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तारी की पुष्टि बद्रीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने की पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को कल न्यायालय के…
जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के तहत आज लाल कुआं में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया शिविर में अनेक विभागों के स्टाल लगाए गए थे तथा फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा था। शिविर का शुभारंभ करते हुए सांसद अजय भट्ट विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचे तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे इसके लिए जन-जन के द्वार जन जन की सरकार पहल बेहद कामयाब हो रही है। इस दौरान फरियादियों ने लो वोल्टेज सिंचाई सड़क समेत अनेक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— विकसित भारत के संकल्प को नई गति देंगे आधुनिक रेलवे स्टेशन लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन यात्रियों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मुख्यमंत्री उत्तराखंड को रेलवे अवसंरचना के लिए रिकॉर्ड रेल बजट और बड़ी परियोजनाओं का मिल रहा लाभ हर्रावाला रेलवे स्टेशन दून घाटी की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं का बना उत्कृष्ट संगम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को अधिक जनोन्मुखी और व्यावहारिक बनाने के लिए चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान के नवें दिन शुक्रवार को देहरादून के बिधौली, प्रेमनगर स्थित UPES (यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज) स्थित सैक्टर 9 में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए राजधानी के भविष्य के विकास को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। शहर के विकास मॉडल पर खुलकर हुई चर्चा जनसुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और भू-स्वामियों ने देहरादून में बढ़ते शहरी दबाव और…
















