नई दिल्ल( आरएनएस ) । केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। वर्तमान में डीए 58% है, जो इस बढ़ोतरी के बाद 60% के स्तर तक पहुँच सकता है। सरकार इस बढ़ोतरी का औपचारिक ऐलान मार्च-अप्रैल में कर सकती है, और जनवरी से लेकर ऐलान तक का एरियर कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा।
लेबर ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, ‘ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स’ (AICPI-IW) नवंबर 2025 में 148.2 पर पहुँच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 0.5 अंक अधिक है। जुलाई से नवंबर 2025 तक के आंकड़े लगातार बढ़े हैं, और नवंबर के आधार पर डीए 59.93% तक पहुंच चुका है। दिसंबर का डेटा आने के बाद भी यह 60% के स्तर को पार करने की संभावना है।
सरकार की नीति के अनुसार, महंगाई भत्ते की घोषणा पूर्ण अंक में की जाती है, इसलिए 60.00% से 60.99% के बीच का आंकड़ा 60% ही माना जाएगा। इस बढ़ोतरी का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग का नया चक्र शुरू माना जाता है। नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद मौजूदा डीए को बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा और डीए की गणना फिर से शुरू होगी। इस बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और भविष्य में नई सैलरी स्ट्रक्चर व फिटमेंट फैक्टर तय करने में यह आंकड़ा अहम भूमिका निभाएगा।
LIVE UPDATES
- उत्तराखंड में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट! भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा, इन जिलों में रहें सतर्क
- देहरादून: धर्मावाला में मेडिकल स्टोर पर STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रामाडोल के 112 नशीले कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
- नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
- देहरादून से मुंबई तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल: नंदा देवी एक्सप्रेस विस्तार पर रेल मंत्री का आश्वासन
- नंदा की चौकी का नया पुल पूरी तरह सुरक्षित, केवल एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त; जांच के बाद होगी कार्रवाई : पीडब्ल्यूडी सचिव
- ऑपरेशन प्रहार: 5 NDPS मामलों के कुख्यात नशा तस्कर पर बड़ा एक्शन, फरार आरोपी गिरफ्तार, PIT NDPS एक्ट में 3 माह के लिए जेल
- टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री ने लिया संज्ञान
- कांवड़ यात्रा अलर्ट: 29 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन, 4 अगस्त से NH-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद
- उत्तराखंड में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा: CM धामी ने बांटे सब्सिडी चेक, 11 स्वच्छ ईंधन वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- रात्रि से जारी भारी बारिश के बीच डीएम डॉ. आशीष चौहान सुबह से मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों का किया निरीक्षण
Wednesday, July 29




