नई दिल्ली (आरएनएस) 27 दिसम्बर 2025 । देश के बैंकिंग सेक्टर में एक बार फिर बड़े कॉर्पोरेट लोन फ्रॉड का मामला सामने आया है। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने श्रेय ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के लोन खातों को ‘धोखाधड़ी (Fraud)’ की श्रेणी में डाल दिया है। यह कार्रवाई विस्तृत फॉरेंसिक ऑडिट के बाद की गई है। पीएनबी ने एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से जानकारी दी कि श्रेय इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड और श्रेय इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के पूर्व प्रमोटरों से जुड़ी संस्थाओं में कुल 2,434 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी पाई गई है। इसमें से 1,240.94 करोड़ रुपये श्रेय इक्विपमेंट फाइनेंस से और 1,193.06 करोड़ रुपये श्रेय इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस से संबंधित हैं। बैंक ने संभावित वित्तीय जोखिम को देखते हुए इन खातों पर 100 प्रतिशत प्रावधान कर लिया है, ताकि भविष्य में बैंक की वित्तीय स्थिति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। पीएनबी के अनुसार, फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। इनमें ‘संबंधित पक्षों’ को अनुचित तरीके से ऋण देना और एनपीए खातों को कृत्रिम रूप से बेहतर दिखाने के प्रयास शामिल हैं। हालांकि, श्रेय ग्रुप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए खातों को फ्रॉड घोषित करना उचित नहीं है। गौरतलब है कि श्रेय ग्रुप की वित्तीय स्थिति अक्टूबर 2021 से ही खराब चल रही है। उसी दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गवर्नेंस संबंधी खामियों और भुगतान चूक के चलते कंपनी का बोर्ड भंग कर दिया था। उस समय समूह पर ऋणदाताओं का कुल बकाया लगभग 32,750 करोड़ रुपये था। बाद में आरबीआई ने इन कंपनियों को दिवालियापन समाधान प्रक्रिया के लिए एनसीएलटी भेज दिया। पीएनबी से पहले बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक भी श्रेय ग्रुप के खातों को फ्रॉड घोषित कर चुके हैं। फरवरी 2023 में राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी (NRCL) इन कंपनियों के लिए सफल बोलीदाता बनी थी। एनसीएलटी ने अगस्त 2023 में समाधान योजना को मंजूरी दी और जनवरी 2024 तक अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बावजूद, पीएनबी द्वारा खातों को अब फ्रॉड घोषित करना यह संकेत देता है कि समाधान प्रक्रिया के समानांतर बैंक धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।
LIVE UPDATES
- उत्तराखंड में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट! भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा, इन जिलों में रहें सतर्क
- देहरादून: धर्मावाला में मेडिकल स्टोर पर STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रामाडोल के 112 नशीले कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
- नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
- देहरादून से मुंबई तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल: नंदा देवी एक्सप्रेस विस्तार पर रेल मंत्री का आश्वासन
- नंदा की चौकी का नया पुल पूरी तरह सुरक्षित, केवल एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त; जांच के बाद होगी कार्रवाई : पीडब्ल्यूडी सचिव
- ऑपरेशन प्रहार: 5 NDPS मामलों के कुख्यात नशा तस्कर पर बड़ा एक्शन, फरार आरोपी गिरफ्तार, PIT NDPS एक्ट में 3 माह के लिए जेल
- टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री ने लिया संज्ञान
- कांवड़ यात्रा अलर्ट: 29 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन, 4 अगस्त से NH-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद
- उत्तराखंड में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा: CM धामी ने बांटे सब्सिडी चेक, 11 स्वच्छ ईंधन वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- रात्रि से जारी भारी बारिश के बीच डीएम डॉ. आशीष चौहान सुबह से मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों का किया निरीक्षण
Wednesday, July 29




